फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल गगरेट को तीन माह में मिलेगा नया भवन

Fri, 24 Jul 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गगरेट क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से नए नागरिक अस्पताल भवन का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहा नागरिक अस्पताल के नए भवन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और आगामी तीन माह के भीतर इसे लोगों को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और गंभीर उपचार के लिए ऊना, होशियारपुर अथवा अन्य क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
वर्तमान अस्पताल भवन में सीमित स्थान के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन में भी जगह की कमी महसूस की जाती रही है। गगरेट अस्पताल में बेड की संख्या 50 की गई है लेकिन वर्तमान में पुराने भवन में अस्पताल चल रहा है, ऐसे में यहां केवल 20 बेड ही लगाए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही अल्ट्रासाउंड व लैब सहित अन्य सुविधाएं भी मरीजों को मिलेंगी। अस्पताल में कैंटीन की सुविधा भी रहेगी। नए भवन में लिफ्ट व आधुनिक फायर फाइटिंग प्रणाली को स्थापित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें