फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस के लिए चार मशीनें स्थापित

Fri, 26 Apr 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर 6 अन्य मशीन भी होंगी संचालित, अस्पताल में पीपीपी मोड पर चलेगा डायलिसिस केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में पीपीपी मोड पर डायलिसिस सेवा को नई कंपनी को सौंप दिया गया है। नई कंपनी की तरफ से अस्पताल में चार डायलिसिस मशीनों को स्थापित कर दिया गया है। शेष छह मशीनों को एक सप्ताह तक शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने दो निजी अस्पतालों को चिहिन्त किया है। इन अस्पतालों में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे डायलिसिस यूनिट को नई कंपनी ने स्थापित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में चार मशीनों को लगाने का काम पूरा हो चुका है। बता दें कि जिले में केवल क्षेत्रीय अस्पताल में ही पीपीपी मोड पर डायलिसिस सुविधा मिलती है। डायलिसिस कर रही पुरानी कंपनी के साथ करार खत्म होने के बाद उक्त कंपनी अपनी मशीनें अस्पताल से हटा ली हैं। इसके बाद नई कंपनी ने अब काम संभाल लिया है। अस्पताल में जब तक डायलिसिस यूनिट पूरी तरह से स्थापित नहीं हो जाता, तो तब तक दो निजी अस्पतालों में विभाग की तरफ से तय दामों पर डायलिसिस किए जा रहे हैं। इससे मरीजों को जिला मुख्यालय में ही डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन ने डायलिसिस यूनिट का संचालन करने वाली नई कंपनी को भी जल्द मशीनें स्थापित कर सुविधा शुरू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि आने वाले दिनों में मरीजों को सुविधा मिलना शुरू हो जाए। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना सात से आठ मरीज डायलिसिस करवाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस मशीनों को स्थापित करने का काम चल रहा है। इस प्रक्रिया को एक सप्ताह तक पूरा किया जाएगा। वर्तमान में दो निजी अस्पतालों को डायलिसिस के लिए चिहिन्त किया गया है। मरीजों को डायलिसिस की सुविधा सुचारू रूप से मिल रही है।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें