फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार घायल

Mon, 23 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के डंगोली में एक गाड़ी चालक की लापरवाही से पेश आए हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में एक को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि, अन्यों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त का कि दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार काकू निवासी खुरवाई रविवार रात गाड़ी में अपने छोटे भाई और ऋषि के साथ ऊना से वापस जा रहा था। डंगोली पहुंचने पर सामने से आ रहे वाहन के साथ टक्कर होने के बाद इंडिगो कार एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन युवक और दूसरे वाहन के चालक महेंद्र निवासी अजनौली को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ऊना अस्पताल लाया गया, जहां से काकू को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें