उपतहसील जोल में किसान गेहूं की कटाई करते हुए।
- फोटो : Una
ऊना। जिले में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में अगर अगले कुछ दिनों में बारिश हुई तो गेहूं की फसल नष्ट हो सकती है। इसके साथ ही पशुचारे की समस्या भी पैदा हो सकती है। बारिश को लेकर किसानों के चिंता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले कुछ दिनों में जिले में बारिश हो सकती है। इसके चलते जिले में किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है।
इस समय अगर बारिश होती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिले के अधिकतर स्थानों पर इन दिनों गेहूं पककर तैयार हो चुकी है। दूसरी तरफ अगर इस समय बारिश हुई तो इससे फसल नष्ट हो सकती है। ऊना जिले में अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं की फसल बोयी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में जिले में बारिश हो सकती है।
जिला कृषि अधिकारी अतुल डोगरा ने बताया कि इस समय बारिश होने से गेहूं की फसल खराब हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।