फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खाद्य आपूर्ति विभाग ने किए 1316 निरीक्षण, 42,000 किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में डीसी ने दी जानकारी
विज्ञापन

आधार सीडिंग का 99.99, मोबाइल सीडिंग का 96.6 और ई-केवाईसी का 98 प्रतिशत कार्य पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 322 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिले के 1,42,252 राशनकार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। बताया कि इनमें ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 82,253 , बीपीएल के 18,980, अंत्योदय अन्न योजना के 10,089 और प्राथमिक गृहस्थियां के 30,930 उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में आधार सीडिंग का कार्य 99.99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 96.6 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया इसके अलावा ई-केवाईसी का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण है।
विज्ञापन

जून से नवंबर 2024 तक जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 1316 निरीक्षण किए गए। इस अवधि में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 95 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 41,760 रुपये जुर्माना किया गया। इसके अलावा 56 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलीथिन का उपयोग करने पर 23000 रुपये का जुर्माना किया गया। हिमाचल प्रदेश क्लिन नियंत्रण के तहत जिले में कुल 20 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताओं के चलते कुल 81,775 रुपये का जुर्माना डाला गया। जिले में जुलाई से नवंबर 2024 तक 76,788 क्विंटल आटा, 50,503 क्विंटल चावल, 13236 क्विंटल चीनी, 1566 क्विंटल नमक, 6744 क्विंटल चना दाल, 2174 क्विंटल मलका दाल, 2067 क्विंटल उड़द की दाल, 7,52,732 लीटर सरसों का तेल और 1,33,130 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें