फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ बेचने के लिए फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य : साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में लोक कल्याण मेले में किया जागरूक
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी धारकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम कार्यालय के सभागार में चल रहे लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले खाद्य विक्रेताओं को जागरूक किया और खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थ बेचने के लिए फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। विक्रेताओं को किसी भी खाद्य पदार्थ के निर्माण में केमिकल का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही खाद्य पदार्थ को अखबार में लपेटकर या रखने पर विभाग कड़ी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों ने रेहड़ी-फड़ी धारकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जीवन ज्योति योजना, शहरी आवास योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, शहरी मिशन प्रबंधक सुशील गुप्ता, अभिषेक पठानिया, बबली (सामुदायिक प्रबंधक), मनोज शर्मा (सामाजिक विकास विशेषज्ञ), अंजू सोनी (अर्बन प्लानर), आदित्य पाठक (सिविल इंजीनियर), एनयूएलएम वॉलंटियर राजविंदर कौर, साथ ही छोटे व्यापारी, स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यवसाय संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें