ऊना। जिला पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 16 बोतल देसी शराब बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस चौकी पंडोगा की टीम बुधवार को गश्त के दौरान भदसाली खड्ड में आरोपी अश्वनी कुमार निवासी भदसाली के कब्जे से नौ बोतल देसी शराब की पकड़ीं। दूसरे मामले में थाना अंब की टीम ने गश्त के दौरान चोआर में आरोपी तिलक राज निवासी चोआर के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी के कब्जे से सात बोतल देसी शराब की पकड़ी हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद