फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण कार्य में प्रासंगिक मानकों का करें पालन : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर कार्यशाला में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भूकंप के खतरे वाले जोन 4 और 5 के मद्देनजर सुरक्षित निर्माण प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। यह कार्यशाला जिला परिषद सभागार ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य भवन निर्माण और संरचनात्मक डिजाइनों में सुरक्षा मानकों की जागरूकता फैलाना था ताकि प्राकृतिक आपदाओं के समय जनहानि और आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके। भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर यह कार्यशाला पूरे प्रदेश में प्रथम कार्यशाला थी। उन्होंने निर्माण कार्य में राष्ट्रीय भवन कोड और अन्य प्रासंगिक मानकों का पालन करने पर जोर दिया। कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं भविष्य में आगे भी आयोजित की जानी चाहिए ताकि जिले में सुरक्षित और टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन

कार्यशाला में कंक्रीट विशेषज्ञ चरणजीत सिंह और संरचना इंजीनियर के प्रमुख करनैल सिंह ने भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीकों, उचित गुणवत्ता वाली सामग्री और निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा टाटा स्टील के विशेषज्ञ सचिन कुमार ने भूकंपरोधी भवन निर्माण में ग्रेडिंग के मुताबिक प्रयोग में लाई जाने वाली स्टील के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना (कंक्रीट विशेषज्ञ) प्रो. चरणजीत सिंह, प्रमुख, संरचना इंजीनियरिंग करनैल सिंह, बिक्री प्रबंधक टाटा स्टील प्राइवेट लिमिटेड सचिन कुमार और तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें