फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में फ्लाइंग स्क्वायड ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 20 Mar 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के तहत वीरवार को 12वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान जिला ऊना में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) नीलम कुमारी की अध्यक्षता में गठित टीम में प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा, सुनीता (टीजीटी) और कुलदीप चंद (डीएम) शामिल रहे। टीम ने गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह, सुधा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठठल व बेहड़ जसवां केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी जांची। टीम ने पाया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सुचारु और शांतिपूर्वक संचालित हो रही हैं। जहां कहीं मामूली कमियां पाई गईं, वहां परीक्षा समन्वयकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें