फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नववर्ष के पहले दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 02 Jan 2024 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मां चिंतपूर्णी के दरबार में नववर्ष मेले के दौरान कड़ाके की सर्दी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर दिन-रात खुला रहने से एक समय में अधिक भीड़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। रविवार और सोमवार को मां का दरबार श्रद्धालुओं की रौनक से जगमगाता रहा। सोमवार शाम छह बजे तक करीब 25,000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश झुकाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मां चिंतपूर्णी दरबार में नववर्ष मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का दरबार दिनरात खुला रहा। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं की आवाजाही दिनरात लगी रही। जिले के अन्य हिस्सों से इतर चिंतपूर्णी क्षेत्र में दिन के समय कुछ घंटे खिली धूप ने कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को राहत दी। मंदिर के मुख्य द्वार से होकर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। दोपहर के समय श्रद्धालुओं की कतारें पुराना बस अड्डे को पार कर गई। मां के दरबार में हाजिरी लगाने वालों में अधिक संख्या पंजाब के श्रद्धालुओं की रही।
ध्यान रहे कि श्रद्धालुओं का सर्द मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न आए, उसको लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से पहने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। इसमें श्रद्धालुओं को गाड़ी धीमी गति से चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने के लिए कहा गया था। वहीं, मेले में बच्चों, बूढ़ों और बीमार व्यक्तियों को साथ लेकर न आने की हिदायत दी गई थी। वहीं, कोरोना से बचाव को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि 31 दिसंबर से एक जनवरी तक चले नववर्ष मेले के दौरान चिंतपूर्णी क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया था। मेले के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों के अलावा अतिरिक्त सफाई कर्मी भी तैनात रहे। श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए तीन काउंटर पर दर्शन पर्ची दी गईं, जिससे व्यवस्था बनी रही। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि मां चिंतपूर्णी दरबार में नववर्ष मेले मेंं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें