फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विभोर साहिब के पवित्र सरोवर में हरिद्वार की तर्ज पर सतलुज आरती शुरु

Tue, 02 Jan 2024 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नवबर्ष के मौका पर ​विभौर साहिब में महा आरती करते हुए।संवाद
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पंजाब हिमाचल के कई गांवों का पवित्र सतलुज सरोवर घाट पर हरिद्वार की तर्ज पर सतलुज आरती का शुभारंभ सोमवार शाम को हुआ। इस दौरान कई संत विद्वान मौजूद रहे। पंजगाटडा विभोर साहिब के पवित्र सरोवर की देखरेख के लिए गठित शिवपुरी विकास समिति के सदस्यों ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के सभी गांवों के प्रमुख लोगों के सहयोग से शुरू हो पाया।
विज्ञापन

इस आरती को देखने के लिए स्थानीय लोग शाम चार बजे से ही घाट पर पहुंचना शुरु हो गए। ठीक शाम को छह बजे शुरू हुई आरती करीब सात मिनट जारी रही। इस आरती की प्रकिया को पूर्ण करने का कार्य दो विद्वान ब्राह्मणों को सौंपा गया। सोमवार को इस महा आरती के प्रारंभ होने के साथ ही यह सतलुज आरती रोजाना सायं छह बजे हुआ करेगी।
शिवपुरी विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार तथा महासचिव पंकज सहोड, धर्मपाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों तथा समिति सदस्यों के सुझावों के मुताबिक पंजगाटडा के सौंदर्यीकरण की योजना है। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान करवाने तथा सामग्री को जल प्रवाहित करने के उद्देश्य से आने वाले लोग शमशानघाट के रास्ते से न होकर नए रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें