फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियों में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद के वार्ड सात में पुलवाला बाजार के पास शनिवार सुबह झाड़ियों में अचानक भड़क लग गई। आग ने साथ के ट्रांसफार्मर को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। आग भड़कने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पुलवाला बाजार की झाड़ियों में अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को देखते हुए लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान आग बिजली के ट्रांसफार्मर तक आ पहुंची। लोगों की एकजुटता ने आग को ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंचने दिया। लोगों ने घंटों मशक्कत कर घरों से बाल्टियों में पानी ढोकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके के लिए रवाना हुई। तंग गलियों में दमकल विभाग का वाहन फंस गया। इस कारण वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया। इस पर दमकल विभाग ने टाहलीवाल से छोटी गाड़ी को मौके पर बुलाया और आग पर काबू पाया गया।
फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि लोगों के सहयोग के साथ आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि तंग गली के कारण बड़ा वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया। इस पर टाहलीवाल से छोटा दमकल वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें