फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में

Sun, 24 May 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही/अंब(ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। इस बार प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक और कांटे का माना जा रहा है। वहीं उपप्रधान पद के लिए भी चार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सात वार्डों वाली इस पंचायत में लगभग 2,250 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


टकारला और धंधड़ी पंचायतों के ब्लॉक समिति सदस्य पद के लिए भी पांच महिलाएं मैदान में उतरी हैं। महिला प्रत्याशियों की सक्रिय भागीदारी से चुनाव में उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ गए हैं। महिला उम्मीदवार भी गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रही हैं तथा विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर अपने विचार जनता के सामने रख रही हैं। खास बात यह है कि लगभग हर प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं अपनी डायरी में नोट कर रहा है। इस बार कहीं सड़क की समस्या सामने रखी जा रही है तो कहीं पेयजल और नालियों की मांग उठ रही है।
युवाओं ने खेल मैदान और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए जबकि महिलाओं ने सफाई व्यवस्था और पानी की नियमित आपूर्ति की समस्याएं प्रत्याशियों के सामने रखीं। प्रत्याशी मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का भरोसा दिला रहे हैं। गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान जगह-जगह बैठकों, नुक्कड़ सभाओं और छोटे-छोटे जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग भी तेजी से बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पंचायत चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि सभी प्रत्याशी पूरी ताकत और रणनीति के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में पंचायत में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें