क्षेत्र के डोह में गोविंदसागर झील में मछलियां पकड़ने के लिए जाल बिछाने गए मछुआरे की पैर फिसलने से नाव के अंदर गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगाणा उपमंडल के डोह निवासी चेतराम के रूप में की गई है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार लगभग 80 वर्षीय चेतराम अपने रुटीन काम के तहत रविवार को मछलियां पकड़ने के लिए जाल लगाने गोविंदसागर झील गया था। जाल लगाने के दौरान चेतराम का पैर फिसल गया और वह नाव के अंदर ही गिर पड़ा। इस दौरान उसकी छाती और पीठ में चोटें आईं। हादसे के फौरन बाद उसे घर लाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
मामले के संबंध में बंगाणा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।