अंब के मुख्या बाजार में दोपहर बाद गैस सिलिंडर से लगी आग
अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब के मुख्य बाजार में एक कैफे में आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। शनिवार दोपहर को अंब में तहसील कार्यालय के सामने एनएच पर मुख्य बाजार में हैवन कैफे में गैस सिलिंडर से अचानक दुकान में आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इस संबंध में फायर स्टेशन अंब को सूचित किया।
कैफे मालिक ध्रुव के अनुसार अचानक गैस सिलिंडर में आग भड़कने से कुछ भी संभालने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई।