नारी (ऊना)। जिला मुख्यालय के साथ लगते धमांदरी में शुक्रवार को एक चलती कार को आग लग गई। घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुरजीत सिंह निवासी धमांदरी शुक्रवार सुबह अपनी कार में सवार होकर काम पर जा रहा था।
इसी दौरान कुछ दूरी पर अचानक कार के अगले हिस्सा से धुआं निकलने लग पड़ा और देखते ही देखते आग लग गई। सुरजीत सिंह ने तुंरत ही गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई और आग को काबू पाना का प्रयास किया। इसी बीच सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
वहीं, अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सुबह 11:37 पर आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर गई। उन्होंने बताया कि घटना में गाड़ी के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।