फैक्ट्री में लगी आग से उठ रहीं लपटें।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब-हिमाचल की सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में एक औद्योगिक इकाई में अचानक आग भड़क गई। हालांकि, इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालथाई स्थित एक कंपनी के प्रोडक्शन हॉल के प्रेस फीटर्स में सुबह चार बजे अचानक आग भड़क गई। हालांकि, समय रहते अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। कंपनी के प्रतिनिधि हरमिंद्र सिंह ने बताया कि समय रहते आग को बुझा लिया गया था।