फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में टीनपोश पशुशाला में लगी आग, 50 क्विंटल तूड़ी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर में शुक्रवार दोपहर को एक टीनपोश पशुशाला आग की चपेट में आ गई। आग की घटना में एक भैंस झुलस गई। जबकि, 50 क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में करीब एक लाख रुपये नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाल किशन पुत्र बेली राम निवासी वार्ड एक रामपुर जिला ऊना की टीनपोश पशुशाला में अचानक आग भड़क गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पशुशाला से मवेशियों को बाहर निकाला। इस बीच एक भैंस करीब 60 फीसदी झुलस गई।
जबकि अन्य मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पशुशाला में तूड़ी रखी होने के कारण आग ने अधिक भड़क गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में 50 क्विंटल तूड़ी जल गई। पशुशाला में रखा अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति बचाई गई।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में शुक्रवार दोपहर को को कमुन पट्टियां में पशुशाला में रखी तूड़ी में आग भड़क गई। घटना में सात क्विंटल तूड़ी जल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में नरेश कुमार पुत्र रत्न सिंह निवासी कमुन पट्टियां को करीब 10 हजार रुपये नुकसान रिपोर्ट हुआ है। दमकल विभाग ऊना के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और लाखों रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें