कोटलाकलां में अांगबाड़ी केंद्र में भड़की अाग।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के अपर कोटलाकलां में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में आंगनबाड़ी केंद्र में लगे पंखे तथा बच्चों के पढ़ने वाले चार्ट जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
गनीमत यह रही कि घटना के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में कोई नहीं था। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद आंगनबाड़ी केंद्र अपर कोटला कलां में दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग ऊना को दी। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
आग की इस घटना में पंखे, चटाई सहित बच्चों के चार्ट जलकर राख हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।