फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोनिवि एनएच कार्यालय में भड़की आग

विज्ञापन
ऊना के लोनिवि एनएच के कार्यालय में लगी आग पर काबू पाते अग्निशमन विभाग के कर्मी। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) एनएच विंग के कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में कमरे की खिड़की और बिजली की वायरिंग को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर लोनिवि एनएच कार्यालय के एक कमरे से अचानक धुआं निकलने लगा। रविवार को अवकाश होने के चलते कार्यालय के समीप आते जाते स्थानीय लोगों ने कमरे से धुआं निकलने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इस सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में कार्यालय की खिड़की व बिजली की वायरिंग को नुकसान पहुंचा। अगर समय रहते अग्निशमन विभाग को इस घटना की सूचना नहीं मिलती तो नुकसान अधिक हो सकता था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस संबंध में अग्निशमन केंद्र ऊना के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें