फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंघी में आग से हाहाकार: प्रवासी मजदूरों के आशियाने राख, सिर छुपाने की जगह नहीं, खुले आसमान के नीचे जीवन

Sat, 27 Jun 2026 09:19 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना के लाल सिंघी क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 25 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, राशन व अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

विज्ञापन



आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की अन्य झुग्गियों तक फैलने से रोकी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई परिवारों का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें