फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर

Wed, 14 Oct 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के रोटरी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि बीते सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर के नेतृत्व में ऊना में प्रदर्शन किया गया।
मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और संबंधित सांसद के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालकर रोटरी चौक पर दोनों के पुतले फूंके थे।
इस दौरान पुतलों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई थी। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष शाम सिंह मिन्हास, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, सुमित शर्मा, राज कुमार पठानिया, भूपेंद्र सिंह और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें