ऊना। निकटवर्ती कुठार खुर्द गांव में किसी बात को लेकर पांच लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति को पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
वारदात में आरोपियों ने पीड़ित पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना ऊना में सतीश कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव कुठार खुर्द जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि ओम प्रकाश, मींदों देवी, विपन, अजय और अजना ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं।
मारपीट में घायल सतीश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ 324, 323, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।