फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आबकारी विभाग ने ऊना शहर में भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद और इंजेक्शन पकड़े

विज्ञापन
ऊना में आबकारी विभाग द्वारा पकड़े प्रतिबंधित नशीले उत्पाद व पशुओं के इंजेक्शन। संवाद
विज्ञापन
पंजाब से ऊना लाई जा रही थी खेप, शहर के लाल बत्ती चौक पर पकड़ी गाड़ी
विज्ञापन

आरोपी के पास प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी बरामद

आरोपी सुनील कुमार निवासी नंगल से 42284 रुपये जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के जीएसटी विंग ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे ऊना शहर के लाल बत्ती चौक के समीप प्रदेश में प्रतिबंधित भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद पकड़े हैं। पशुओं को लगाए जाने वाले प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी पकड़े हैं। फिलहाल विभाग की ओर से तंबाकू उत्पाद व प्रतिबंधित इंजेक्शन को जब्त कर लिया है। वहीं मामले में काबू किए आरोपी सुनील कुमार निवासी नंगल (पंजाब) से 42284 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

जानकारी के अनुसार जीएसटी विंग की टीम ने ऊना में नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने सूचना के आधार पर पंजाब नंबर के एक टेंपो को जांच के लिए रोका तो उसमें भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद बरामद हुआ। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बिना लाइसेंस से तंबाकू बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगने के कारण विभाग की ओर से तंबाकू की खेप को कब्जे में ले लिया और अपने कार्यालय में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यही नहीं गाड़ी में पशुओं को लगाए जाने वाले प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन पशुओं से ज्यादा दूध लेने के लिए लगाया जाता है, जिस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

पंजाब नंबर के टेंपो से एसडी अनिर्मित तंबाकू के 60 पैकेट, एसडी-2 तंबाकू के 110, एसएस वन तंबाकू के 7, पत्ता छाप तंबाकू 3, पत्ता तंबाकू 7, कूल लिप 30, कुबेर खैनी 25, पत्ता छाप 14, गोला 12, तंबाकू पत्ता के 56 पैकेट बरामद किए हैं। इसके अलावा कुछ डिब्बों में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
हिमाचल में हाल ही में प्रदेश सरकार ने बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन पंजाब में ऐसा नहीं है। व्यापारी का कहना है कि वह बिल के साथ अपना सामान लेकर आया है। पंजाब में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। फिलहाल विभाग की ओर से व्यापारी से 42284 रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

उधर, जीएसटी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर विनोद कश्यप ने कहा कि ऊना में पंजाब के एक व्यापारी से भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद बरामद किए हैं। विभाग व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें