फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूर्व उपप्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब में सोमवार दोपहर को ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व उपप्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को अंब-नैहरियां मार्ग पर सोसायटी के गेट के समीप पूर्व उपप्रधान सुरजीत सिंह पुत्र बाबू राम निवासी रामनगर डाकघर नकड़ोह सड़क किनारे अपनी स्कूटी पर था कि उसे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां उसने जख्मों की ताव ना सहते हुए दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और राम नगर नकड़ोह पंचायत के पूर्व उपप्रधान थे। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
आपत्तिजनक हरकतें करने का लगाया आरोप
अंब (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उसके साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में गांव के ही व्यक्ति के विरुद्ध अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह घर से दुकान के लिए जा रही थी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक हरकतें की। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें