कहा- अपनी किसी योजना को शुरू नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार ने हाल ही में दो साल पूर होने का जश्न मनाया, लेकिन सरकार के दो साल में हर वर्ग को निराशा ही हाथ लगी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने वीरवार को को जारी प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि दो साल में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ पूर्व भाजपा सरकार के समय खुले सैकड़ों सरकारी कार्यालयों को बंद करने का ही काम किया है। पूर्व सरकार के समय शुरु की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद ही किया है। प्रदेश सरकार अपनी किसी भी घोषणा को पूरा नहीं कर पाई। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन पूर्व जयराम सरकार के समय शुरु की गई 125 यूनिट फ्री बिजली भी बंद कर दी। पेजयल बिल बढ़ा दिए गए। महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन दो साल बीत गए हैं, आज भी महिलाएं 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। अब तो महिलाओं ने यह उम्मीद भी छोड़ दी है।
राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में कर्मचारी भी हताश हैं। प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों व कर्मचारियों के एरियर का भुगतान नहीं कर पाई है। इससे कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों में काफी रोष पाया जा रहा है। जब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त देती थी, अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने ट्रेजरी कार्यालय को निर्देश दे दिए है कि कर्मचारियों का 10 हजार से ऊपर बिल का कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।