फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से हटाया अतिक्रमण, पांच रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
ऊना में बिना लाइसेंस की लगी रेहड़ियों को पकडते हुए नगर परिषद कर्मी - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। वीरवार को अधिकारियों की टीम ने शहर का दौरा कर पांच रेहड़ियों को जब्त किया है। अधिकारियों ने साफ किया कि दुकानों के बाहर सामान रखने पर इसे जब्त किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने नगर परिषद कार्यालय से रोटरी चौक होते हुए सत्संग भवन तक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद को कई व्यापारियों ने टीम का सहयोग करते हुए सामान स्वयं हटा लिया। वहीं, कई दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान पाया कि कई दुकानदारों ने अपना सामान दुकान के बाहर नाली तक रखा है।
इससे सड़क पर जाम लगता रहता है। पैदल चलने वालों को भी मजबूरन फुटपाथ को छोड़कर सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे किसी समय भी हादसे का खतरा बना रहता है। इस मामले पर नगर परिषद पहले भी कई बार शहर से रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दे चुकी है। इसके बाद भी शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रेहड़ियों लगती रहती है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने साफ किया है कि आगामी समय इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में नगर परिषद से सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि वीरवार को औचक दौरे के दौरान पांच रेहड़ियों को जब्त किया गया है। इस प्रकार की कार्रवाई आगामी समय में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें