फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुकन्या समृद्धि, बचत बैंक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
डाक मंडल ऊना द्वारा ग्राम पंचायत मुच्छाली में डाक चौपाल के आयोजन में मौजूद ग्रामीण व अन्य ।स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



थानाकलां (ऊना)।



ऊना डाक मंडल के अंतर्गत बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत मुच्छाली में अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल के नेतृत्व में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। डाक अधीक्षक भूपिंदर सिंह व निरीक्षक डाक रजनीश कुमार ने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि, बचत बैंक व डाक जीवन बीमा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और वंचित लोगों को डाक विभाग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि उप प्रधान अजय शर्मा ने डाक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की तथा भविष्य में पंचायत के सभी वार्डों में डाक कैंप लगवाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान डेवलपमेंट अधिकारी पीएलआई मुनीश शर्मा ने बीमा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित किया गया, वहीं पार्सल व्यवसाय से जुड़ने पर सरदार जी क्लॉथ हाउस बंगाणा के मालिक को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप डाकपाल सुरिंदर सैनी व डाक पर्यवेक्षक जोगिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें