फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना के सबसे बड़े अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी शुरू कराने की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

ओपीडी बंद होने से मायूस होकर लौट रहे मरीज
मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा, अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञ की तैनाती मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी को फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। ओपीडी बंद होने से चर्म रोग से पीड़ित मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और उन्हें मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठाई है। बरसात के दिनों में चर्म रोग से संबंधित मामलों में काफी वृद्धि हो जाती है, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में यह ओपीडी पिछले काफी समय से बंद है। अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ ने अपनी आगामी शिक्षा के लिए लंबी छुट्टी ले ली है, जिसके चलते ओपीडी सेवाएं बंद हो गईं। इसके अलावा उक्त विशेषज्ञ हर शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र बहडाला में भी सेवाएं देते थे, जिससे वहां के लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन वहां भी यह सुविधा बंद हो गई है, जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष यह मांग प्रमुखता से रखी है कि विशेषज्ञ की तैनाती जल्द से जल्द की जाए ताकि मरीजों को राहत मिल सके। क्षेत्रीय अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी में औसतन रोजाना लगभग 100 मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे। अब मरीजों को अस्पताल में पहुंचकर मायूसी ही हाथ लगती है और वे निजी अस्पतालों में जाकर ही उपचार कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें