ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में 22 दिसंबर को होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पहले प्री-जनमंच गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। खंड विकास अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि शुक्रवार को चयनित पंचायतों तनोह और मलांगड़ में प्री जनमंच गतिविधियों का आयोजन किया गया।
वीरवार को धुंदला और डोहरी ग्राम पंचायतों को आयोजन किया गया। बीडीओ ने कहा कि प्री-जनमंच गतिविधियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ चयनित पंचायतों में शत प्रतिशत पहुंचाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न विभाग अपनी-अपनी कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी प्री जनमंच गतिविधियों में शामिल होंगे। वे 15 दिसंबर को प्रात: 11 बजे डियूंग्ली और दोपहर 1 बजे बुधान ग्राम पंचायतों में प्री जनमंच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 16 दिसंबर दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत चमियाड़ी तथा दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत सिहांणा में प्री जनमंच गतिविधियों में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार 22 दिसंबर को लठियाणी में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे।