फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किए अधिकारी-कर्मचारी

Thu, 16 Apr 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
रजनी मनकोटिया।
विज्ञापन
ऊना। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना के मैदान में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, आपदा मित्रों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

इससे पहले, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों और सरकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां निकालीं। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित भी किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया को सम्मानित किया गया। इसके अलावा डीएसपी अंब अनिल पटियाल, डीएसपी हरोली मोहन रावत, एसएचओ पीएस चिंतपूर्णी के निरीक्षक जय राम कुमार, एसएचओ महिला पुलिस थाना ऊना सुमन वालस, एसएचओ पीएस अंब निरीक्षक रूप सिंह, सहायक पुलिस निरीक्षक परम देव, टाहलीवाल थाना से दविंदर सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार और पीएस सदर ऊना से होमगार्ड रोहित कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया शर्मा, चिंतपूर्णी
समारोह में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रणजीत राणा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और दिग्विजय मल्होत्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक नेता, जगत राम शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एएसपी ऊना संजीव भाटिया और सुरिंदर शर्मा तथा एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल मौजूद रहे।

रजनी मनकोटिया।

रजनी मनकोटिया।

रजनी मनकोटिया।

रजनी मनकोटिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें