फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सफेद रंग के वाहन, बिना पहचान और सुरक्षा इंतजाम के ढोए जा रहे बच्चे

Thu, 16 Apr 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में लगातार सामने आ रहे हादसों के बावजूद स्कूल प्रबंधन सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। कई निजी स्कूल अब भी नियमों को दरकिनार कर बच्चों की आवाजाही के लिए अवैध और असुरक्षित वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक स्कूल वाहनों का रंग पीला होना अनिवार्य और उन पर स्पष्ट रूप से स्कूल का नाम अंकित होना चाहिए लेकिन हकीकत इसके उलट है। जिले के कई क्षेत्रों में अब भी सफेद रंग के वाहन बच्चों को ढोते नजर आ रहे हैं, जिन पर न तो स्कूल का नाम लिखा होता और न ही कोई पहचान चिह्न। इतना ही नहीं, कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है।
न तो फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध है और न ही अग्निशमन यंत्र जबकि ड्राइवरों के पास भी कई मामलों में निर्धारित योग्यता और दस्तावेज पूरे नहीं पाए जाते। गौरतलब है कि बीते वर्षों में बंगाणा, पंजाबर, रायंसरी में भी इसी तरह की लापरवाही के चलते मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि वे मजबूरी में बच्चों को ऐसे वाहनों में भेज रहे हैं, क्योंकि स्कूल प्रबंधन सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था नहीं कर रहा। स्कूलों को परिवहन व्यवस्था करनी चाहिए।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच होनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें