कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर तुरकाल में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से भी म?
- फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वीरवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में संपर्क से समर्थन यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बुधान, कुगाल, तुरकाल, धबेड़ा, ढियुंगली, पनसाई वार्ड 4 व 5 में ग्रामीणों से संपर्क किया और विकास कार्यों का निरीक्षण कर जन समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धवेड़ा गांव में लगभग एक करोड़ की लागत से ईको पार्क का निर्माण किया जाएगा। वह तुरकाल में पोषण पखवाडे़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से भी मिले। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा, ढियुंगली पंचायत प्रधान कमल सिंह, सुरेंद्र हटली, बुधान के उप प्रधान अश्वनी कुमार व प्रधान सतनाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार देर शाम संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान ननावीं में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए अलग पानी का टैंक बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धुंधला में खेल के मैदान के साथ ओपन जिम तथा अप्पर धुंधला में सामुदायिक भवन के साथ महिला मंडल भवन बनेगा, जिसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। कंवर ने जमासणी माता मंदिर के पास रनिंग ट्रैक बनाने का ऐलान भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ननावीं में अजय कुमार के घर से कंगड़ू की ओर 28.15 लाख रुपये से लिंक रोड, ननावीं से एनएच की ओर 5 लाख रुपये से लिंक रोड, यशपाल के घर से माधो राम के घर तक 5 लाख से लिंक रोड तथा मेन रोड से केसर चंद के घर तक 5 लाख से लिंक रोड बनाने की घोषणा की।