फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाल स्कूल में आज सजेगा ईट राइट मेला, उपमुख्यमंत्री करेंगे आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विभागों के आकर्षक और जानकारी पूर्ण स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेले’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना के प्रांगण में सजे इस मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य जनता को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली, और सही खानपान के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में स्वास्थ्यवर्धक भोजन के साथ स्वाद और पोषण के महत्व को उजागर करने के लिए सभी विभागों के आकर्षक और जानकारी पूर्ण स्टॉल लगाएंगे। हर स्टॉल पर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और रुचिकर चीजें प्रदर्शित की जाएंगी, ताकि लोगों में सही और सेहतमंद खानपान के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित हो। स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के प्रदर्शन और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल मैदान में 30 आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इन स्टॉल के माध्यम से लोगों को पौष्टिक भोजन की आदतें अपनाने और सही आहार के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा। इन स्टॉल में कृषि, बागवानी, पशुपालन, आयुर्वेद, डीआरडीए और खाद्य आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग भाग लेंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन भी प्रदर्शित किए जाएंगे। जतिन लाल ने बताया कि पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में लोग गुड़ की चाय की चुस्की भी ले सकेंगे।
मेले में होगी बेस्ट शेफ प्रतियोगिता
मेले में बेस्ट शेफ प्रतियोगिता का आयोजन एक खास आकर्षण होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी मौके पर ही अपनी डिश तैयार करेंगे, जिसके आधार पर सबसे उत्कृष्ट शेफ को चुना जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेले में लगाए गए स्टॉल को भी उनकी रचनात्मकता, प्रस्तुति और गुणवत्ता के आधार पर आंका जाएगा। सबसे बेहतरीन स्टॉल और शानदार उत्पाद प्रस्तुत करने वालों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियां रहेंगी आकर्षण
मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, साइकिलिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें