ऊना। रक्षाबंधन और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाने के लिए मरीजों का भीड़ उमड़ी।
पर्ची काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की काफी लंबी-लंबी कतारें दिखीं तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में भी मरीज उपचार करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
सोमवार को 549 ओपीडी दर्ज की गई है। जिसमें 18 लोग बुखार, पांच डायरिया चार दमा रोग से ग्रस्त पाए गए। मौसम में आ रहे एकाएक बदलाव का असर सीधे तौर पर लोगों की सेहत पर पड़ता नजर आया है। लोग मौसमी रोगों की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसमें खांसी, बुखार, जुकाम, उच्च रक्तचाप और डायरिया से ग्रस्त हो रहे हैं।
अस्पताल में 241 पुरुष और 231 महिला मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके अलावा 46 मेल शिशु और 31 फीमेल शिशु भी उपचार के लिए पहुंचे।
कुल मिलाकर बच्चों की ओपीडी में काफी हजूम चेकअप करवाने के लिए देखा गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार दो दिन की छुट्टियों के बाद अस्पताल में उपचार करवाने वालों की तादाद काफी नजर आई। मरीज और उनके तीमारदारों के लिए अस्पताल परिसर में हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार आमजन मौसम बदलाव के अनुसार अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। फास्ट फूड और जंक फूड से परहेज करें। सीजन के फलों का सेवन धोकर ही करें। इन दिनों उबले पानी का ही सेवन करें।
किसी भी प्रकार का रोग ग्रस्त होने की सूरत में बिना चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी भी दवाई का सेवन न करें।