फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुटलैहड़ भाजपा ने बंगाणा बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 12 Aug 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशभक्ति के रंग में रंगा कुटलैहड़ का बंगाणा बाजार सोमवार को तिरंगे के जयघोष से गूंज उठा। कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने यहां 41 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिला मोर्चा ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और हमेशा तिरंगे को सर्वोच्च सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बबलू ने कहा कि विपक्ष कभी ईवीएम पर सवाल उठाकर तो कभी वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करता है लेकिन देश की जनता सच्चाई को जानती है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों और अवास्तविक वादों से सत्ता हथियाने का प्रयास करना मतदाताओं का सीधा अपमान है। कुटलैहड़ भाजपा नेता पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के शीर्ष भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में आजादी महोत्सव के तहत इस तरह की तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनका उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देना है बल्कि देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प को मजबूत करना भी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, रोहित ठाकुर, सूरम सिंह, अभय सिंह राणा, अमन शर्मा, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें