फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छपरोह पंचायत पहुंचे डीएसपी अंब अनिल पटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए डीएसपी अंब अनिल पटियाल शनिवार को चिंतपूर्णी की छपरोह पंचायत पहुंचे। उन्होंने करीब 11 बजे मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत की। मतदान केंद्र पर सुबह से मतदान को लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। महिला एवं पुरुष मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें