फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मतदान करने सुबह बारिश में घरों से निकले मतदाता

Sun, 31 May 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को मौसम और लोकतंत्र का अनोखा संगम देखने को मिला। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मतदान के दिन मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश व ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम सुहाना होते ही मतदाताओं का उत्साह भी दोगुना नज़र आया। बारिश के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई कोताही नहीं बरती। सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेते नजर आए। कई स्थानों पर बारिश की फुहारें पड़ती रहीं, लेकिन इससे मतदाताओं का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। ठंडे मौसम का असर मतदान केंद्रों पर साफ दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन


लोकतंत्र के पर्व में भाग लेकर पंचायतीराज को और मज़बूत करने के लिए मतदाताओं ने बारिश की परवाह किए बगैर अपनी भूमिका निभाई है। सुबह से हो रही लगातार बारिश में मतदाताओं का उत्साह मजबूत रहा।
-संजय शर्मा, गगरेट

-

पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण में बारिश भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं कर पाई। मतदाताओं ने सुबह ही घरों से निकलकर कतार में खड़े होकर मतदान में भाग लिया। ग्रामीण संसद को मज़बूत करने के लिए मतदाताओं का योगदान अतुल्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय लखनपाल, गगरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें