फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नाले साफ किए पर ढकने के लिए लगाए सीमेंट ब्लॉक नहीं लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले नालों में हर समय रहता है गिरने के खतरा
विज्ञापन

शहर के बचत भवन, अंब रोड और पुराना होशियारपुर मार्ग के किनारे नालों से ढक्कन हटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में हाल ही में हुए जलभराव के बाद नगर निगम की ओर से नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान न केवल नालों से गाद और कचरा हटाया गया, बल्कि उन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी तोड़ा गया। हालांकि सफाई के बाद नालों को ढकने के लिए लगाए गए सीमेंट ब्लॉक अब तक दोबारा नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में खुले नालों पर हर समय किसी के गिरने का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में नालों की सफाई और उन्हें चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। बचत भवन, अंब रोड और पुराना होशियारपुर मार्ग सहित कई स्थानों पर सफाई के दौरान सीमेंट ब्लॉक हटाए गए हैं लेकिन सफाई पूरी होने के बाद कुछ स्थानों पर नालों को खुला ही छोड़ दिया गया है। इससे आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासतौर पर फुटपाथ पर डाले गए स्लैब हटाए जाने से पैदल चलने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुले नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं और कोई भी कभी घायल हो सकता है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सफाई कार्य पूरा होने के साथ-साथ नालों को तुरंत ढकने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

यह मामला मेरे ध्यान में आया है। इसके लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कार्य पूरा होने के साथ-साथ नालों को ढकने का भी काम किया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें