फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में जलभराव के बाद तलब की ड्रेनेज प्रणाली की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियाें और कर्मचारियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद समस्या के हल को लेकर बनाई जाएगी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम अब सक्रिय हो गया है। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत यह मूल्यांकन किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, कहां नई ड्रेनेज लाइन की आवश्यकता है और किन स्थानों पर ड्रेनेज विस्तार की जरूरत है। आयुक्त के निर्देशों के बाद नगर निगम की टीमों ने सर्वेक्षण कार्य भी आरंभ कर दिया है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की योजना बनाई जाएगी। गौरतलब है कि हालिया बारिश के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी, सब्जी मंडी, बचत भवन और पुराना डीसी ऑफिस सहित कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हुआ, जिससे आमजन को भारी नुकसान झेलना पड़ा। कई दुकानों में पानी घुसने के कारण व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार अभी भी अपने नुकसान की भरपाई में लगे हैं, वहीं कई वार्डों में सड़कें भी धंस गईं।


हालांकि, पूर्व में नगर परिषद और भाजपा सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर ड्रेनेज और चैनलाइजेशन के कार्य किए गए थे, इसके बावजूद शहर जलभराव की समस्या से उबर नहीं पाया है। अब नगर निगम की ओर से धरातल पर आ रही दिक्कतों को समझने के लिए एक विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। साथ ही जिन क्षेत्रों में भूमि विवादों के चलते ड्रेनेज निर्माण नहीं हो पाया है, वहां के लिए भी वैकल्पिक योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव के स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम ड्रेनेज प्रणाली पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी प्रणाली तय की जाएगी। -महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें