फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डॉ. प्रियंका के निलंबन के बाद डॉ. ज्योतिका की तैनाती

Thu, 15 Oct 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका के निलंबन के बाद मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल गगरेट से डॉ. ज्योतिका को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती की मांग उठाई है ताकि प्रसव और स्त्री रोग संबंधी उपचार के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में जिलेभर से गर्भवती महिलाएं और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बनाए रखना जरूरी है। डॉ. प्रियंका के निलंबन के बाद सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए डॉ. ज्योतिका की प्रतिनियुक्ति की गई है। हालांकि मरीजों की संख्या और विभाग की जरूरत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती आवश्यक बताई है। गौरतलब है कि अस्पताल में उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डॉ. प्रियंका को निलंबित किया गया है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ गायनी ओपीडी के बाहर रहती है। जिले भर से मरीज उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचते हैं। बीते दिनों डॉ. प्रियंका के निलंबन के बाद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के सहारे ही गायनी ओपीडी चल रही थी। मरीजों की समस्या को देखते हुए प्रबंधन ने डॉ. ज्योतिका को प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दी है। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन ने दो स्त्री रोग विशेषज्ञों को अस्पताल में स्थाई तैनाती देने के लिए उच्च अधिकारियों से मांग उठाई है।


क्षेत्रीय अस्पताल में डॉ. प्रियंका के निलंबन के बाद डॉ. ज्योतिका को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा दो स्त्री रोग विशेषज्ञाें की तैनाती के लिए मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें