फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी पर तल्ख हुए जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
गगरेट में पहुंचने पर सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत करते कार्यकर्ता। भाजपा
विज्ञापन
बोले- यहां न टिकट आवंटन हो रहा है और न ही कोई शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर गगरेट पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर
कांग्रेस पर जमकर गरजे सांसद अनुराग
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर गगरेट पहुंचने पर सांसद अनुराग ठाकुर का गगरेट में स्वागत किया गया। गगरेट के वार्ड नंबर पांच में गुरु रविदास मंदिर में बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती का आयोजन गुरु रविदास कमेटी की ओर से किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए। कार्यकर्ताओं के ऐसे बर्ताव से जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास तल्ख़ होते दिखे और कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि यहां न टिकट आवंटन हो रहा है और न ही कोई शक्ति प्रदर्शन। इस के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। सांसद अनुराग ठाकुर ने संविधान निर्माता बाबा साहिब को एक प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि दलितों के हितों की आवाज उठाने का कार्य भीमराव आंबेडकर ने किया, वह सराहनीय हैं।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की गलत नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने बाबा साहिब आंबेडकर की नीतियों को तुष्टिकरण की राजनीति के चलते दबाना चाहा लेकिन भाजपा की सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कर उन्हें आदर दिया। वहीं, उन्होंने वक्फ बोर्ड के बिल पर कहा कि मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड पर जो बिल पास करवाया, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के चलते उसे पचा नहीं पा रही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वक्फ बोर्ड पर बिल पास होने के बाद अब कांग्रेस लोगो में भ्रम फैला रही है कि इस बिल के बाद सरकार एक वर्ग की जगह पर कब्जा ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, सुशील कालिया, सुमीत शर्मा, गगरेट के मंडल अध्यक्ष नितिन नंबरदार, दौलतपुर के अध्यक्ष अजय ठाकुर, महामंत्री अतुल शर्मा, पंकज कौडल, विकास दड़वाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस सुधेड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश ठाकुर, पवन नम्बरदार, रमेश हीर, रविदास कमेटी के अध्यक्ष बलवंत राय, तरसेम लाल शर्मा, लक्ष्मी जरियाल, मंजू जरियाल, ममता शर्मा, गगरेट कि अध्यक्ष इशू मेहता, सुमन कुमार, संजीव संधू, कमल हीर, संजीव पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें