फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय पिपलू मेले का धूमधाम से आगाज

Thu, 25 Jun 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
शोभायात्रा में भाग लेते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक विवेक शर्मा और उनकी पत
विज्ञापन
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। धार्मिक संस्कृति एवं लोक परंपराओं के प्रतीक जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले का शुभारंभ बुधवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा का नेतृत्व प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया जबकि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा तथा उनकी पत्नी मृदु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा बंगाणा स्थित होटल आशीर्वाद से आरंभ होकर पिपलू मंदिर तक पहुंची, यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान एवं झंडा रस्म संपन्न की गई।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवं विधायक विवेक शर्मा ने सभी को मेले की शुभकामनाएं दीं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह को आयोजकों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने स्मृति चिह्न, शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि पिपलू मेला धार्मिक आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का अनूठा संगम है। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस मेले को आने वाले वर्षों में और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय कलाकारों को नई पहचान प्रदान करते हैं। इसके पश्चात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने कुटलैहड़ की तीन सड़कों के विकास एवं सुधार कार्यों के लिए 78 लाख रुपये की देने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई प्रत्येक जनहित की मांग पर सकारात्मक विचार कर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के छह बार पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह कुटलैहड़ को अपना विधानसभा क्षेत्र मानते थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से 2022 तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में छह बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए लेकिन इसके बावजूद वीरभद्र सिंह ने कभी राजनीतिक भेदभाव नहीं किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए कुटलैहड़ के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि लोक निर्माण मंत्री द्वारा की गई घोषणाएं शीघ्र धरातल पर उतरेंगी और क्षेत्र की जनता को उनका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

शोभायात्रा में भाग लेते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक विवेक शर्मा और उनकी पत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें