फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में टूटी सड़कों पर मंत्री ने नहीं की कोई घोषणा : वीरेंद्र

Thu, 25 Jun 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला स्तरीय पिपलू मेले के प्रथम दिवस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कुटलैहड़ दौरे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य ने अपने संबोधन में वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को लेकर कोई घोषणा नहीं की, इसका गहरा दुख है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की अनेक सड़कें दो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रही है। लोक निर्माण मंत्री से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने न तो आपदा राहत पैकेज की घोषणा की और न ही सड़कों के सुधार को लेकर कोई ठोस आश्वासन दिया इससे लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें