फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: झंडा रस्म और टमक बजाकर जिला स्तरीय पीपलू मेला शुरू

Tue, 18 Jun 2024 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सोहलासिंगी धार पर स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर पीपलू में तीन दिवसीय मेले का सोमवार को कुटलैहड़ के विधायक ने पूजा-अर्चना के पश्चात झंडा रस्म को पूरा कर टमक बजाकर उस रस्म को पूरा किया। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी विधायक द्वारा किया गया। मेले को आकर्षक बनाने के लिए पशु मंडी एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि विवेक शर्मा (विक्कू) ने जिला व प्रदेशवासियों को पीपलू मेले की बधाई दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा मौजूद रहे। विवेक शर्मा ने कहा कि मेले हमारी विरासत हैं और इसे सहेज कर रखना सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बंगाणा से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर प्रतिवर्ष लगने वाला वार्षिक पीपलू मेला, जहां हमारी धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, तो वहीं प्राचीन स्मृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी सदियों से संजोए हुए है। बदलते वक्त के साथ-साथ हमारे प्राचीन मेलों का स्वरूप भले ही बदला हो, लेकिन ऐतिहासिक पीपलू मेला आज भी अपनी प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप में कुछ हद तक यथावथ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

ये है मान्यता
पीपलू गांव में पीपल के पेड़ के नीचे शीला के रूप में विराजमान भगवान नृसिंह के दर्शनों के लिए मेला अवधि के दौरान हजारों लोग शिरकत करते हैं तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के अतिरिक्त प्रदेश व प्रदेश के बाहर से हजारों श्रद्धालु भगवान नृसिंह के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान जहां स्थानीय लोग अपनी नई फसल को भगवान नृसिंह के चरणों में चढ़ाते हैं, तो वहीं भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त कर धन्य होते हैं।
पशुपालकों को विधायक ने किया सम्मानित
मेले के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें हिमाचली लोकगायक विशेष प्रस्तुति कलाकार डॉ. गगन सिंह, रोहित बोहरा ,कुसुम जस्सी के साथ स्कूली बच्चे और स्थानीय कलाकारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, पशु मेले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे पशुपालकों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, सदाशिव ध्यूसंर महादेव मंदिर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, बीडीओ सुभाष अत्री, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों से आए विभिन्न विभागों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें