फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल ऊना में मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त राघव शर्मा ने मंगलवार को बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वैकल्पिक समारोह स्थल के रूप में टाउन हॉल को तैयार करने के निर्देश दिए। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का थीम आजादी का अमृत महोत्सव होगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने समारोह स्थल को 13 अगस्त तक पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में जिला के विकास को प्रदर्शित करने वाली कृषि, बागवानी, डीआरडीए, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति, लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में भव्य मार्च पास्ट भी निकाला जाएगा। इसमें पुलिस, आईआरबी बटालियन बनगढ़, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियां शामिल होंगी। समारोह की रिहर्सल 11 अगस्त से शुरू होगी। समारोह स्थल पर कोविड-19 से संबंधित सभी मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी राघव शर्मा ने अधिकारियों को समारोह के दौरान पॉलीथीन और प्लास्टिक का पूरी तरह से इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची उपायुक्त कार्यालय को 10 अगस्त से पूर्व उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त रविंद्र शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें