फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ठठल में जर्जर सड़क बनी जानलेवा, रेलवे पुल के नीचे गड्ढ़ों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

Thu, 02 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। नंदपुर–नैहरियां सड़क पर ठठल गांव में रेलवे पुल के नीचे जर्जर सड़क हादसों का कारण बन गई है। बुधवार को हुई बारिश के बाद रेलवे पुल के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि 1100 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हर वर्ष बरसात में रेलवे पुल के नीचे पानी जमा हो जाता है जिससे सड़क तालाब का रूप ले लेती है। ऐसे में मार्ग से पैदल गुजरने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार जोखिम में उठाकर सड़क पार करनी पड़ती है। ग्रामीण प्रकाश चंद, रामपाल, विनोद कुमार, मोहिंद्र पाल, कमल किशोर, चरण दास का आरोप है कि वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या का न तो रेलवे विभाग ने कोई स्थायी समाधान किया और न ही संबंधित विभागों ने इसे गंभीरता से लिया। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि यह सड़क धर्मशाला, कांगड़ा, माता ज्वाला जी, नादौन और बैजनाथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ती है। इस समस्या को स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के समक्ष भी उठाया जा चुका है। विधायक ने स्पष्ट किया कि रेलवे पुल और उसके आसपास का क्षेत्र रेलवे विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए कार्रवाई भी रेलवे विभाग को ही करनी होगी। ग्रामीणों ने सांसद अनुराग ठाकुर और रेलवे मंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क की तत्काल मरम्मत तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

रेलवे पुल के नीचे वर्षों से पानी जमा होने के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। हमने सांसद, रेल मंत्री और 1100 हेल्पलाइन तक शिकायत की लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। यदि जल्द स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

-सीताराम ठाकुर, अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा


रेलवे पुल के नीचे सड़क की हालत बेहद खराब है। बरसात में पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। पंचायत की ओर से भी कई बार यह मामला उठाया गया है। संबंधित विभाग को तुरंत सड़क की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।
-पुष्पिंद्र ठाकुर, प्रधान ठठल पंचायत


यह केवल सड़क का नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा का मामला है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। किसी बड़े हादसे से पहले विभाग को मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

-विपिन हाकम, उपप्रधान ग्राम पंचायत ठठल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें