फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नुक्कड़ नाटक से भूकंपरोधी भवन बनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
घुमारवीं में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते कलाकार । जागरूक पाठक
विज्ञापन
कुठेड़ा और घुमारवीं में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण की ओर से घुमारवीं और कुठेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को फोक मीडिया के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से भूकंप रोधी भवन बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को भूकंप रोधी भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और सामग्री के साथ-साथ मकान निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध पटियाला म्यूजिकल ग्रुप ने लोगों को भवन की निर्माण संबंधी जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए उचित तकनीक से घरों का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भवन निर्माण से पूर्व और किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकंप से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। नाट्य दलों ने सुरक्षित मकान बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और गुणवत्तायुक्त सामग्री उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण इत्यादि के तरीके, कंक्रीट के मानक के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें