ऊना। राष्ट्रीय दिव्यांग एसोसिएशन की बैठक विश्राम गृह ऊना में प्रधान तरसेम चंद की अध्यक्षता में हुई।
इसमें राष्ट्रीय महासचिव नेत्र सिंह चौधरी ने दिव्यांगजनों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी दिव्यांगजनों को 5,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन देने की मांग की है।
नेत्र सिंह ने कहा कि सरकार ने सहारा पेंशन बंद कर दी है, जिससे दिव्यांगजनों को जीवन यापन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो विभाग से पेंशन मिल रही है, उसकी ई-केवाईसी करवाने के लिए दिव्यांगजनों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हंै।
इस अवसर पर जिला प्रधान पुष्पा, सुभाष कालिया, प्रवीण, शक्ति और रंजू सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद