घनारी (ऊना)। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सिविल अस्पताल गगरेट में गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ उनके परिवारों को नवजात शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवा लखनपाल ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद से लेकर पहले छह महीनों तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण एवं प्राकृतिक आहार है, जिसमें उसकी वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नियमित स्तनपान से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। संवाद